फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल देई छम्मा देई...

विज्ञापन
चंपावत एसएसबी की पंचम वाहिनी परिसर में फूल देई मनाते बच्चे और महिलाएं। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। फूल देई छम्मा देई, जतुकै दैला.. उतुकै सही.. और फूल देई छम्मा देई देली द्वार भर भकार गीत गाते हुए बच्चों ने चंपावत जिले के तमाम इलाकों में फूल देई का पर्व उल्लास से मनाया। बच्चों ने प्योली, बुरांश, आड़ू, खुमानी, पुलम के फूल और चावल से घरों की देहरी का पूजन किया। छोटे बच्चों को गुड़, चना और रुपये भी उपहार में दिए गए। वहीं पहली बार एसएसबी की पंचम वाहिनी के आवासीय परिसरों में भी फूल देई का पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि फूल देई प्रकृति के प्रति आभार जताने का पर्व है। आज से ही बहन-बेटियों को भिटौली (वार्षिक उपहार) देने की रस्म भी शुरू होती है। चंपावत, लोहाघाट, खेतीखान, पाटी, बाराकोट के ग्रामीण इलाकों और मैदानी क्षेत्र टनकपुर में बच्चों ने फूल और चावल से देहरी पूजन किया। पंडित दीपक कुलेठा ने बताया कि फूल देई पर्व चैत्र मास की संक्रांति को मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें