फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीधुरा आंदोलन: 11 दिन बाद भी कोई सुनवाई नहीं

विज्ञापन
देवीधुरा में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। मां बाराही धाम देवीधुरा में विकास की मांग को लेकर 4 मार्च से शुरू आंदोलन को रविवार को 11 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। नौ दिन तक सांकेतिक अनशन के बाद शनिवार से क्रमिक अनशन शुरू हुआ।
विज्ञापन

मां बाराही विकास संघर्ष समिति के बैरन तले चल रहा क्रमिक अनशन दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। इस मौके पर ग्राम प्रधान गोकुल कोहली, गिरीश जोशी, पंकज जोशी, चंदन बिष्ट, नवीन जोशी, नवीन राणा, सोनू पांडेय, विजय कुमार, प्रमोद नेगी, सुनील जोशी, प्रेम सिंह कठायत, महेंद्र सिंह, कमल सिंह, रामू लमगड़िया, मनोज कठायत, भुवन जोशी, विनोद कठायत, दिनेश चम्याल, त्रिभुवन चम्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इन मांगों को लेकर मां बाराही धाम देवीधुरा में हो रहा आंदोलन
-देवीधुरा राजकीय एलोपैथिक अस्पताल का उच्चीकरण।
-देवीधुरा राजकीय आदर्श डिग्री कॉलेज में स्नातक स्तर पर नए विषयों के अलावा विज्ञान संकाय की मंजूरी।
-केदारनाथ से रीठाखाल तक पांच किमी सड़क निर्माण।
-देवीधुरा में एसबीआई की शाखा और एटीएम खोलने।
-जीआईसी देवीधुरा को दुर्गम श्रेणी में शामिल करने के साथ नए भवन का निर्माण।
-देवीधुरा डिग्री कॉलेज जाने वाली सड़क का डामरीकरण।
-मां बाराही धाम देवीधुरा को राजकीय मेला घोषित किए जाने का जीओ जारी करने।
-देवीधुरा को उप तहसील बनाने।
-रीठाखाल में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने। 10.देवीधुरा में लिफ्ट पेयजल योजना का पुनर्गठन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें