फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डेढ़ दशक बाद फागपुर आंतरिक संपर्क मार्ग का होगा जीर्णोद्धार

Tue, 12 Nov 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। करीब डेढ़ दशक बाद बनबसा के आंबेडकर ग्राम फागपुर में आंतरिक प्रमुख संपर्क मार्ग के दिन उबरने वाले हैं। शहीद जगदीश सिंह द्वार से लाल सिंह के घर तक के आंतरिक मार्ग निर्माण को लेकर लोनिवि ने सर्वे किया। इस मौके पर संपर्क मार्ग पर किए गए अतिक्रमण हटाने को ग्रामीणों को निर्देशित किया गया। इस पर ग्रामीणों ने सहमति जता स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

आंबेडकर ग्राम फागपुर स्थित शहीद जगदीश सिंह द्वार से लेकर लाल सिंह के घर तक का संपर्क मार्ग पिछले करीब डेढ़ दशकों से जीर्ण-शीर्ण हालत में था। प्रधान हर्ष बहादुर चंद और पूर्व प्रधान गीता देवी ने इस संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार को शासन प्रशासन से कई बार गुहार लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। आखिर प्रधान हर्ष बहादुर चंद का प्रयास रंग लाया। लोनिवि को इस संपर्क मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। एक दो दिन में इस सड़क का जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने की उम्मीद है। करीब 1400 मीटर लंबे मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए लोनिवि ने सर्वे किया। प्रधान की मौजूदगी में हुए सर्वे में लोनिवि के जेई उपेंद्र कुमार, सागर राजपूत, अशोक जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें