चंपावत जिला अस्पताल में अस्थि रोग विभाग का नया प्लास्टर कक्ष बनाया गया है। इस प्लास्टर रूम के बनने से मरीजों को काफी राहत मिल रही है।
पूर्व में प्लास्टर कक्ष दूर होने से मरीजों को दिक्कत हो रही थी। अस्पताल में नया प्लास्टर रूम बनने से प्लास्टर के लिए आने वाले मरीजों को राहत मिल रही है। अस्पताल में पहले प्लास्टर कक्ष तो था, लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्षा और उसमें काफी दूरी थी। अस्पताल में हाथ फ्रैक्चर, पैर, एड़ी फ्रैक्चर आदि के प्लास्टर के लिए लोग आते हैं। अब अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्षा के सामने नया प्लास्टर कक्ष बनाया गया है। प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अस्पताल में नए प्लास्टर कक्षा का निर्माण किया गया है। इसमें मरीज के प्लास्टर किया जा रहे हैं। बताया कि अस्पताल में जो पहले बना हुआ प्लास्टर कक्ष था, उसमें अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं।