फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बाद टली पीजी कॉलेज की सेमेस्टर परीक्षा

Sat, 20 Feb 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर के सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर छात्रों ने शनिवार को विरोध जताया। तालाबंदी, पुतला दहन जैसे हल्ले-हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा को टाल दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सिंह रावत के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका गया। विरोध के बाद लोहाघाट में भी सेमेस्टर परीक्षा स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि 24 फरवरी तक राजस्व उप निरीक्षक की शारीरिक दक्षता परीक्षा के अलावा 28 फरवरी को समूह ग की परीक्षा होनी है। ऐसे में सेमेस्टर परीक्षा इन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्रों ने कहा कि अल्मोड़ा और हल्द्वानी में दो मार्च से परीक्षा रखी गई है, जबकि अन्य कॉलेजों में इसे 20 फरवरी से रखा गया। विरोध-प्रदर्शन में छात्रसंघ सचिव  कमल जोशी, उपाध्यक्ष नेहा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि संजय, जगदीश, हेमा, नीमा, अंशु आदि छात्र शामिल थे।

उधर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डा.बीपी ओली ने कहा कि छात्रों के विरोध के मद्देनजर सेमेस्टर परीक्षा को टाल दिया गया है। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी गई है। अब इस परीक्षा के 2 मार्च से शुरू होने की संभावना बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें