चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने मानसून अवधि और त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर जिले में तैनात क्षेत्रीय कार्मिकों को अपने-अपने तैनाती क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मानसून में सूचनाओं के सुगम आदान-प्रदान और किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए जरूरी है कि सभी कार्मिक जिम्मेदारी से कार्य करें।
डीएम ने कहा कि सभी संबंधित कार्यालयाध्यक्ष यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अधीनस्थ क्षेत्रीय कार्मिक अपने तैनाती क्षेत्र में ही प्रवास करें। उन्होंने कहा कि स्थिति और तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीएम और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से रोजाना रात नौ बजे से मध्य रात्रि 12 बजे के दौरान क्षेत्र का भ्रमण किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही और आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की जाएगी। संवाद