फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौकुंवर वालों का जिला कार्यालय पर प्रदर्शन

Mon, 29 May 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के सीमांत मौनपोखरी-नीड़ मार्ग का निर्माण पूरा करने की मांग को लेकर रौकुंवर के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर लोक निर्माण विभाग पर निर्माणाधीन मार्ग के लिए स्वीकृत बजट को मनमाने तरीके से खपाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने डीएम से राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों से संयुक्त सर्वे कराने की मांग भी उठाई है।

ग्रामीणों की ओर से डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2016-17 में जिला योजना में मौनपोखरी-नीड़ मार्ग के लिए 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति मिली थी। जिसमें विभाग की ओर से एक किमी सड़क की कटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि ग्रामीणों की ओर से दो किमी में अपनी नाप जमीन देने से इंकार कर दिया गया है, जबकि विभाग की ओर से सड़क के लिए स्वीकृत बजट को भारी भरकम दीवारें बनाकर किमी एक में खपाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मोटर मार्ग की सर्वे हरेश्वर महादेव मंदिर तक कराने और मोटर मार्ग के प्रकरण को सुलझाने के लिए एसडीएम सदर एवं वन क्षेत्राधिकारी का संयुक्त दौरा करा कर मोटर मार्ग को सिविल भूमि में डलवाने की मांग उठाई है। प्रदर्शन करने वालों में मोहन सिंह, डुंगर सिंह महर, चंद्र सिंह महर, सुभाष चंद्र, गिरीश सिंह, राजेंद्र चंद्र, राम सिंह, नारायण सिंह, मनोहर नाथ आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें