फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन निगम की कार्यप्रणाली के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 18 Jun 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट के आदर्श कलौनी में मकान के ऊपर गिरे पेड़ को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते मोहल्ले के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंधड़ और बरसात से आवासीय भवन में गिरे देवदार के पेड़ को नहीं हटाने पर लोगों ने वन निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 लोहाघाट नगर पंचायत अंतर्गत आदर्श कालोनी में शनिवार सुबह आए तेज अंधड़ और  बारिश से चंपा देवी के आवासीय भवन पर देवदार का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मकान को भारी क्षति पहुंची है। मोहल्ले की यशोदा देवी, गोदावरी देवी, कमला बोहरा, स्वाति सिंह, पार्वती देवी, बसंती बोहरा, पुष्पा देवी आदि का कहना है कि मकान में पेड़ गिरने से पीड़ित परिवार डर में जी रहा है, लेकिन प्रशासन ने अब तक पेड़ को नहीं हटवाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तीन बार मौके पर आ है, लेकिन वन निगम से अब तक कोई नहीं पहुंचा है। इधर, एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि टनकपुर में पेड़ काटने वाले एक्सपर्ट से संपर्क किया गया है। इसमें पुलिस और फायर की टीम पूरा सहयोग करेगी। इधर एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि आदर्श कालोनी में आवासीय भवनों में गिरे पेड़ का मौका मुआयना कर लिया है। सोमवार को वन निगम के एक्सपर्ट आकर पेड़ का निस्तारण करेंगे। एसडीएम ने बताया कि नगर में एसएसबी कैंप के पास दिनेश चंद्र सक्टा के मकान में गिरे पेड़ को भी हटाया जाएगा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें