चंपावत जिला मुख्यालय में ठंड से बचाव को अलाव तापते लोग। संवाद
चंपावत। जिले के विभिन्न स्थानों पर कड़ाके की ठंड लोगों के लिए मुसीबत बनी है। सुबह पाला तो शाम के समय ठंडी हवा लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रही है। दोपहर में धूप खिलन्ए से थोड़ी राहत है। बृस्पतिवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान पामच डिग्री सेल्सियस रहा। बढ़ती ठंड से अधिकतर लोगों को सर्दी, जुकाम, खासी की शिकायत हो रही है। विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका और जिला प्रशासन की ओर अलाव की व्यवस्था की गई है। इससे फड़ रेड़ी और मजदूरों सहित अन्य आने जाने वाले लोगों को राहत मिल रही है। संवाद
बाक्स
साफ झलकने वाला हिमालय धुंध में गायब है
चंपावत। जनवरी, फरवरी में बर्फ से लकदक दिखने वाला हिमालय घुंध में गायब हो गया है। चंपावत के मानेश्वर से हिमालय पर्वत की श्रृंखलाएं साफ दिखाई देती थीं, लेकिन वातावरण में धुंध के कारण हिमालय का कोई हिस्सा भी साफ नहीं दिखाई दे रहा है। आसपास के खेत बंजर पड़े हैं। क्षेत्र के काश्तकारों का कहना है कि जब तक बारिश नहीं होती तब तक फसल बुआई का कोई लाभ नहीं। बताया कि बारिश होने पर खेत तैयार कर बुआई की जाती है लेकिन इस दौरान लंबे समय से बारिश के लिए टकटकी लगाए काश्तकार नई खेती के लिए खेत तैयार करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।