चंपावत। जिले के दुबचौड़ा में सहकारी बैंक खुलने से बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा। इससे लोगों को बैंक सुविधा के लिए अन्य जगह की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
दुबचौड़ा में सहकारिता विभाग सहकारी बैंक खोलेगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभाग ने बैंक खोलने के लिए पूर्व में आरबीआई को लाइसेंस के लिए पत्र भेजा था। स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने बैंक खोलने की कार्यवाही शुरू कर दी है। बैंक खुलने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की आबादी को बड़ा लाभ मिलेगा। लोगों को जिला मुख्यालय में बैंक संबंधी कामों के लिए नहीं आना पड़ेगा। जिला सहायक निबंधक सुभाष गहतोड़ी ने बताया कि दुबचौड़ा में सहकारी बैंक खोला जाएगा। बैंक खोलने के लिए आरबीआई से लाइसेंस मिल गया है। सूखीढांग में बैंक खोलने के लिए सर्वे पूरा कर लिया गया है।
दिनेश ने कहा कि जिला सहकारी बैंक खुलने से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। लोगों के लिए बैंक से नगदी आहरण करना आसान हो जाएगा। कई बार लोगों को बैंक संबंधी कामों के लिए चंपावत जाना पड़ता है।
गीता ने कहा कि बैंक खुलने से बड़ी राहत मिलेगी। बुजुर्ग और महिलाओं को कई बार धनराशि के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। सहकारी बैंक में खाता खोलकर वह बैंकिंग सुविधा का लाभ ले सकेंगे।