फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी मोड हटाने को लेकर सड़कों में उतरे लोग

Mon, 01 Aug 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
पीपीपी मोड हटाने को लेकर सड़कों में उतरे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को पीपीपी मोड से हटाने तथा ट्रामा सेंटर खोलने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने सोमवार से यहां आंदोलन शुरू कर दिया है। भारी बारिश के बावजूद सुबह से ही लोग छाता लेकर शीतला माता मंदिर परिसर पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन


यहां से  उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष भैरव राय के नेतृत्व में 10 बजे सैकड़ों की संख्या में लोग ट्रामा सेंटर शुरू करो, ठेकेदारी प्रथा खत्म करो-खत्म करो, पीपीपी हटाना है,  ट्रामा सेंटर लाना है आदि नारे लगाते हुए नगर के मुख्य बाजार होते हुए एसडीएम कोर्ट परिसर पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। लोगों का कहना था कि पीपीपी मोड की व्यवस्था किसी भी दशा में उन्हें स्वीकार्य नहीं है। इसे हटाने के लिए चाहे जितना भी संघर्ष करना पड़े वे पीछे नहीं हटेंगे। 

आंदोलन में रायनगर चौड़ी, कलीगांव, डेंसली, राईकोट, फोर्ती, बनगांव, कोयाटी, गल्लागांव, सुंई, पाटन-पाटनी आदि गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। महिलाओं में भी  आंदोलन को लेकर काफी उत्साह दिखा। महिलाओं का नेतृत्व चेयरमेन लता वर्मा, सुशीला बोहरा, तीलू रोतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी, पूर्व सभासद किरन पुनेठा आदि कर रहीं थी। इसके अलावा कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला महामंत्री भूपेंद्र प्रकाश जोशी, उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला महामंत्री आनंद पुजारी के नेतृत्व में तमाम कर्मचारियों ने आंदोलन में शामिल हुए।  लोगों का कहना था कि पीपीपी मोड केवल रेफर सेंटर बना हुआ है, इससे लोगों को कोई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अव्यवस्था के चलते उपचार के दौरान अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


एसडीएम सीएस डोबाल के माध्यम से मुख्यमंत्री हरीश रावत को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि बीती 10 जुलाई को लोहाघाट में ट्रामा सेंटर शुरू करने और सीएचसी से पीपीपी व्यवस्था खत्म करने के लिए शासन से आग्रह किया गया था लेकिन,  21 दिन बीत जाने के बाद शासन-प्रशासन ने कोई भी पहल नहीं की है। जिसके चलते व्यापारी और ग्रामीण क्षेत्र के लोग मजबूरन सड़कों पर आने को बाध्य हुए हैं। कहा कि जब तक सरकार दो सूत्रीय मांगों पर अमल नहीं करती है प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, प्रह्लाद सिंह मेहता, नवीन मुरारी, प्रकाश राय, भूपाल सिंह मेहता आदि मौजूद रहे। 

एसडीएम कार्यालय में धरना आज से
 उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष भैरव राय के अनुसार सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाने तथा ट्रामा सेंटर चालू करने की मांग को लेकर मंगलवार से आंदोलन के द्वितीय चरण की शुरुआत की जाएगी। जिसके तहत सुबह 10.30 बजे से 12.30 बजे तक एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा। उसके बाद अगले चरण में मशाल जुलूस, कैंडल मार्च, तालाबंदी, चक्काजाम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें