फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम पहुंचने के लिए करते थे लोग शॉर्टकट रास्तों का इस्तेमाल

Sat, 09 Apr 2016 10:19 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम पहुंचने के लिए करते थे लोग शॉर्टकट रास्तों का इस्तेमाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मां पूर्णागिरि धाम की पहाड़ियों के शॉर्टकट रास्तों से यात्रियों की आवाजाही मेला प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई है। शॉर्टकट रास्ते से गिरकर किशोर की मौत की घटना के बाद मेला प्रशासन ने टिन लगाकर शॉर्टकट रास्तों को बंद कर दिया है। वहीं पीआरडी जवानों की बाइक से गश्त ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बाजपुर के ग्राम भोंना इस्लाम नगर कालोनी निवासी सचिन तोमर (11) पुत्र महेंद्र तोमर की शॉर्टकट रास्ते से गिरकर मौत हो गई थी । शॉर्टकट रास्ते से भटकर करीब 205 यात्री हनुमान चट्टी की पहाड़ी में फंस गए थे। इस घटना के बाद हरकत में आए मेला प्रशासन  ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर शॉर्टकट रास्तों को टिन लगाकर बंद  दिया है। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर के बीच सभी शॉर्टकट रास्तों पर टिन लगाई गई है। वहीं पीआरडी के जवानों को ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच बाइक से नियमित गश्त पर लगाया गया है। 


गत वर्ष भी शॉर्टकट रास्ते से भटक कर फंस गए थे यात्री 
पूर्णागिरि मेला अवधि के दौरान हर साल शॉर्टकट रास्तों से आवाजाही के दौरान यात्री हादसे का शिकार होते रहे हैं। गत वर्ष भी तीन युवक जहां हनुमान चट्टी की पहाड़ी में फंस गए थे, वहीं पहाड़ी से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल  हुआ था। 21 मार्च 2015 के दिन बहराइच निवासी फते लाल का बेटा अंकित शॉर्टकट रास्ते से गिरकर गंभीर घायल हुआ था। संयुक्त अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन अपने साथ लेकर चल दिए थे। इसके अलावा 8 मार्च 2015 को फिरोजाबाद जिले के महावीर नगर निवासी तीन युवक गौरव जैन पुत्र सर्वेश, विजयराम शर्मा पुत्र हरीश पाल और डालचंद  वर्मा पुत्र मुन्ना लाल वर्मा भी हनुमान चट्टी की पहाड़ी में फंस गए थे जिन्हें बाद में पुलिस, एलआईयू और फायर पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें