यूपी हाथरथ की बेटी के हत्यारों को फांसी देने की मांग करते लोहाघाट वाल्मीकि समाज के लोग।
- फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/लोहाघाट। उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बेटी के साथ हुई दरिंदगी से लोग गुस्से में हैं। आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर चंपावत में बामसेफ अध्यक्ष मदन राम के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।
लोहाघाट में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष हरचरन के नेतृत्व में बाल्मीकि समाज के लोगों ने आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष मनीष कुमार, महामंत्री दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, मुकेश, बबलू, विलियम, संजू, महेश, दीपक, समता, बुद्धसेन, अंकित, दिनेश, सोनू, बलजीत, विजय, सुनील, बलवीर, ममता, गीता आदि शामिल थे। संवाद