फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क पर जाम से परेशान हो रहे लोग

Thu, 15 Mar 2018 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में बारहमासी सड़क की कटिंग के दौरान बार-बार जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार को दिनभर में तीन घंटे से अधिक वक्त तक जाम रहा। जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके चलते लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। टनकपुर से चंपावत की 75 किलोमीटर की दूरी को तय करने में वाहनों को चार से पांच घंटे तक लग रहे हैं।
विज्ञापन


बारहमासी सड़क की कटिंग के चलते बृहस्पतिवार को धौन से लेकर सूखीढांग तक चार स्थानों पर तीन घंटे से अधिक जाम लगा। जाम के चलते न केवल लोागों की परेशानी बढ़ रही है, बल्कि घंटों इंतजार भी करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि जाम की वजह से उनकी आगे की यात्रा प्रभावित हो रही है। लिहाजा किसी भी स्थान पर एक बार 15 मिनट से अधिक आवाजाही बाधित न की जाए। इधर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के लोहाघाट डिवीजन के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि काम करा रहे ठेकेदार को आवाजाही को कम से कम बाधित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें