चंपावत। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन बनाने के लिए गैस चूल्हा व सिलिंडर दे दिए जाएंगे। बुधवार को 59 आंगनबाड़ी केंद्रों को नि:शुल्क गैस चूल्हा व सिलिंडर वितरित किए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ.निर्मल सिंह बसेड़ा और गैस वितरण केंद्र के प्रभारी प्रदीप कार्की ने आंगनबाड़ी केंद्रों को ये सिलेंडर बांटे गए।
चंपावत, स्वांला, तामली, सिप्टी क्षेत्र के 59 आंगनबाड़ी केंद्रों को गैस चूल्हा व सिलिंडर दिए गए। इससे पूर्व क्षेत्र के 227 आंगनबाड़ी केंद्रों में इन्हें बांटा जा चुका है। बताया गया कि शेष 64 केंद्रों को मार्च माह के अंत में गैस चूल्हे उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके बाद जिले के सभी केंद्रों को खाना बनाने के लिए लकड़ी के चूल्हे से निजता मिल सकेगी।