फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

Mon, 08 Jun 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा न होने से गुस्साए लोग सोमवार को पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन भेजा है। आगाह किया है कि बुधवार तक चोरियों का खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन


5 जून को थाने से पचास मीटर की दूरी पर बलवंत सिंह धामी और तरूण पाल सिंह के घर में चोरों ने धावा बोल लाखों रुपये कीमत के सोने के गहने, चांदी के आभूषण और दस हजार रुपये की नकदी चुरा ली थी। तीन बाद भी चोरी का खुलासा न होने से नागरिकों का पारा आसमान पर पहुंच गया। सोमवार को लोग पुलिस के खिलाफ लामबंद होकर सड़क पर उतर आए। उनकी मांग थी कि क्षेत्र में अब तक हुई चोरियों का जल्द खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है। पुलिस न तो चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा पा रही है और न ही चोरियों का खुलासा कर रही है। उन्होंने कहा कि वे पुलिस को हर संभव मदद देने को तैयार हैं, लेकिन पुलिस चोरियों का खुलासा करे। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य ऊषा गुरूंग, ग्राम प्रधान कमलेश देवी, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री शंकर लाल वर्मा, जगत सिंह मिताड़ी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री भरत भंडारी, डीडी पांडेय, रानी कापड़ी, विरेंद्र चंद, लक्ष्मी दत्त भट्ट, जमुना दत्त, हेमा भट्ट, महेश सक्सेना, सुशीला, गुड्डी, मुन्नी, मीना चंद, सूरजा देवी, लीला भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें