फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राफी पर मिनी स्टेडियम बनबसा का कब्जा

Sun, 07 Jun 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद सूबेदार प्रकाश चंद स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट की ट्राफी पर मिनी स्टेडियम बनबसा ने कब्जा जमाया है। 71 माउंटेन ब्रिगेड के बिग्रेडियर एमएम विटेकर ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन

बनबसा छावनी में तैनात सेना की सेकंड ग्रिनेडियर बटालियन द्वारा आयोजित टूर्नामेंट की खिताबी भिड़ंत मिनी स्टेडियम बनबसा और स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर के बीच हुई। संघर्षपूर्ण रहे मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच समाप्त होने तक दोनों ही टीमें गोल का खाता नहीं खोल पाई। मुकाबला बराबर रहने पर पैनाल्टी सूट आउट का मौका दिया गया, जिसमें मिनी स्टेडियम बनबसा ने 3-0 से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को ट्राफी के अलावा 20 हजार और उप विजेता को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। रेफरी रवींद्र सिंह महर और लाईनमैन महेश सिंह व दीपक पचौली थी। मैच का आंखों देखा हाल सुना कर दीपक पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। समापन कार्यक्रम में ब्रिगेडियर विटेकर ने शहीद सूबेदार प्रकाश चंद की वीर नारी पत्नी कलावती चंद को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीओ राजन सिंह रौतेला, रिटायर्ड ब्रिगेडियर पुष्कर चंद, सेकंड ग्रिनेडियर के कमान अधिकारी कर्नल सीएस भाटी, ले. कर्नल दीपेश सांवल, मेजर आशीष नेहरा, मेजर जेएस पुरी, मेजर केपी सिंह, मेजर पवन मिश्रा, सूबेदार मेजर विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें