चंपावत । जिला मुख्यालय के दूरस्थ क्षेत्र कोट अमोड़ी ग्राम पंचायत के लोग इन दिनों तेंदुए के आतंक से परेशान हैं। क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से शाम ढलते ही अघोषित कर्फ्यू की जैसी स्थिति हो जा रही है।
पिछले एक माह में तेंदुए ने एक दर्जन से भी अधिक जानवरों को मारा डाला गया है। इससे लेक अमोड़ी सहित आस-पास के अन्य गांवों में दहशत का फैली हुई है।
ग्रामीण कमल दत्त भट्ट, बालकृष्ण भट्ट, प्रकाश भट्ट, जीवन चंद्र भट्ट, पीतांबर भट्ट आदि ने बताया कि पिछले काफी समय से तेंदुए के आतंक से मवेशियों को जंगल में ले जाने के लोगों में डर पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।