फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनपुट:शुरुआती झिझक के बाद बदल रहा गांवों के लोग का नजरिया

विज्ञापन
चंपावत के एक निजी होटल में बने क्वारंटीन सेंटर का मुआयना लेते एसपी लोकेश्वर सिंह। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले में होम क्वारंटीन किए गए 1552 लोगों पर बेहद सख्त नजर रखी जा रही है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि क्वारंटीन की गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन हो, इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर आशा वर्कर्स, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों व कार्मिकों से हर रोज रिपोर्ट मंगाई जा रही है। ब्लॉकवार नोडल अधिकारी और उप समन्वयक बनाए गए हैं। निचले स्तर से आ रही रिपोर्ट को क्रास चेक कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि होम क्वारंटीन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कोताही पर चंपावत में 21 व लोहाघाट में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। वहीं शुरुआती झिझक के बाद अब क्रास चेक में तेजी के चलते होम क्वारंटीन किए गए बाहरी राज्यों से आए लोग भी घरों से नहीं निकल रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय का कहना है कि गांवों में लोगों को बाहर से होम क्वारंटीन आए लोगों के हौसला बढ़ाने की अपील की गई है। बुधवार को तल्लादेश, लधिया, तल्लपाल, गुमदेश क्षेत्र सहित जिले 37 गांवों में होम क्वारंटीन कर चुके ग्रामीणों के घर में स्थानीय स्तर पर राशन व अन्य जरूरी सामग्री भेजी गई। जिले में चंपावत, लोहाघाट, रीठा साहिब, बनबसा व टनकपुर में कुल 392 लोग संस्थागत क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें