फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में लॉकडाउन का हो रहा बड़ी सख्ताई से पालन

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान चंपावत में छाई खामोशी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत में लॉकडाउन के दौरान पुलिस की ओर से नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। सुबह सात बजे से जरूरी वस्तुओं के साथ ही सब्जी की दुकानें खुलने पर लोग रोजमर्रा की तरह ही सामान की खरीदारी कर रहे हैं। दोपहर एक बजे के बाद बाजार में सन्नाटा पसर रहा है। सुरक्षा कर्मियों के अलावा आवश्यकीय सेवा से जुड़े लोगों के अलावा इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आए। पुलिस ने नियमों का पालन नहीं करने और अनधिकृत रूप से वाहन चलाने पर एक स्कूटी और एक कार का चालान किया।
विज्ञापन

व्यापारी व जनप्रतिनिधि तैयार कर रहे हैं भोजन
चंपावत। लॉकडाउन के चलते जिले की सीमा सील होने से फंसे पैदल यात्रियों और बाहर से होम क्वारंटाइन किए गए लोगों के लिए प्रशासन के साथ ही व्यापारी और जनप्रतिनिधि भोजन तैयार कर रहे हैं। जीजीआईसी और जीआईसी में भोजन बनाया जा रहा है। कई स्थानों पर पुलिस गरीबों और जरूरतमंदों की मददगार बन रही है। तामली थानाध्यक्ष दीवान सिंह ग्वाल के नेतृत्व में पुलिस की ओर से जरूरतमंदों को राशन और जरूरी सामान उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें