फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानखेड़ा किसान पहुंचे नलकूप खंड कार्यालय, हंगामा काटा

Mon, 03 Jun 2019 10:38 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
नलकूप खंड कार्यालय में लिपिक को ज्ञापन सौंपते ज्ञानखेड़ा के किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक माह से खराब पड़ी सिंचाई गूल की टी ठीक नहीं करने से गुस्साए ज्ञानखेड़ा के किसानों ने सोमवार को नलकूप खंड कार्यालय में कोई अधिकारी न मिलने पर हंगामा काटा। बाद में विभाग के जेई की ओर से फोन पर मंगलवार सुबह तक खराब टी बदलने का आश्वासन देने पर वे शांत हुए। उन्होंने कार्यालय में मौजूद लिपिक को ईई के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। आगाह किया है कि सुबह तक टी नहीं बदली गई तो वे फिर आंदोलन की राह पकड़ेंगे। 

विज्ञापन


ज्ञानखेड़ा के ट्यूबवेल संख्या जीटी 133 के सिंचाई गूल की टी पिछले एक माह से खराब पड़ी है। जिससे किसानों को सिंचाई के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार आग्रह के बाद भी विभाग द्वारा व्यवस्था दुरुस्त न करने से खफा गांव के किसानों ने सोमवार को नलकूप खंड कार्यालय के धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था, लेकिन कार्यालय में किसी अधिकारी के न मिलने पर उन्होंने हंगामा कर मौजूद लिपिक के समक्ष कड़ी नाराजगी जताई।

लिपिक द्वारा जेई से फोन पर वार्ता कराने की बात कहने पर वे शांत हुए। बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी ने बताया कि जेई जितेंद्र कुुमार से हुई वार्ता में उन्होंने मंगलवार की सुबह तक खराब टी बदल कर सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है। किसानों ने आगाह किया है कि आश्वासन के मुताबिक विभाग ने कार्य नहीं किया तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। नलकूप खंड कार्यालय पहुंचे किसानों में सतीश चंद, भूपेंद्र चंद, सुभाष चंद, कैलाश पंत, अंबा दत्त पंत, नवल जोशी, कमला देवी, दीपा देवी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन


सिंचाई गूल और टी खराब होने से नहीं हो पा रही सिंचाई 
टनकपुर (चंपावत)। सरकारी नलकूप से सिंचाई व्यवस्था को लेकर मनिहारगोठ गांव के किसान परेशान हैं। सोमवार को उन्होंने तहसील में प्रशासनिक अधिकारी पीसी त्रिपाठी को एसडीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि गांव के नलकूप (141) का संचालन ऑपरेटर के बजाय जिस किसान की भूमि पर नलकूप बना है वह कर रहा है। वह सिंचाई के लिए सिंचाई शुल्क के अलावा किसानों से अतिरिक्त रुपये की मांग करता है। नलकूप की सिंचाई गूल और टी अर्से से खराब पड़ी है जिस कारण कई किसान फसल की सिंचाई से वंचित हैं।

बार-बार आग्रह के बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इसके अलावा नलकूप में हाईवोल्टेज लाइन लगी है, जिससे कभी भी हादसे का खतरा बना है। उन्होंने शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शाहिद, कृष्णानंद भट्ट, मोहन चंद्र भट्ट, कैलाश, चंद्रा दत्त, वीरेंद्र राठौर, हीरा चंद्र कलौनी, किशन चंद्र, अरीना खातून, नसरूद्दीन, उस्मान हुसैन, रफीक हुसैन, मो. अली, मंजूर आदि शामिल थे। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें