फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी के लोगों ने खनन में लगाए वाहन रोक किया प्रदर्शन

विज्ञापन
टनकपुर में हनुमानगढ़ी मार्ग से खनन वाहनों की आवाजाही के विरोध में जाम लगाकर प्रदर्शन करते ग्राम? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
शारदा के अप स्ट्रीम से खनिज निकासी कर रहे वाहनों की हनुमानगढ़ी मार्ग से आवाजाही से भड़के लोगों ने मार्ग पर करीब आधा घंटा जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने खनन में लगे वाहनों के लिए हनुमानगढ़ी मार्ग को वन वे करने की मांग उठाई। शक्तिमान यूनियन के पदाधिकारियों से हुई वार्ता के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

अप स्ट्रीम से खनिज निकासी कर रहे खाली और खनिज से भरे शक्तिमान वाहन, डंपर और ट्रैक्टर ट्रालियों के हनुमानगढ़ी मार्ग से हो रही आवाजाही से लोग खासे परेशान हैं। पूर्व में भी वन वे की मांग को लेकर यूनियन के पदाधिकारियों का घेराव कर चुके ग्रामीण सोमवार को फिर सड़क पर उतर आए। उनका कहना है कि हनुमानगढ़ी मार्ग बेहद सकरा है और ऐसे में खनन के वाहनों की आवाजाही से न सिर्फ जाम की स्थिति पैदा हो रही बल्कि दुर्घटना का भी भय बना रहता है।
यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर, महेश सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने आश्वस्त किया कि खनन वाहनों के लिए दूसरा मार्ग बनाकर हुमानगढ़ी मार्ग को वन वे किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान पति विशाल सिंह, रेखा देवी, सरिता जायसवाल, खीमा देवी, विमला देवी, तुलसी देवी, लक्ष्मी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन

यूनियन ने नदी किनारे मार्ग बनाना किया शुरू
ग्रामीणों के विरोध के बाद वन विभाग की सहमति पर शक्तिमान यूनियन ने शारदा चुंगी पुलिया से नदी के किनारे मार्ग बनाना शुरू कर दिया है। यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर ने बताया कि आरबीएम डालकर नदी के किनारे मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खनन के लिए खाली वाहन नदी किनारे बनाए जा रहे मार्ग से खनन क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। जबकि भरे वाहनों की आवक हनुमानगढ़ी मार्ग से होगी।
अवैध खनन करते पकड़े वाहन, हिदायत देकर छोड़ा
हनुमानगढ़ी में नदी किनारे मार्ग बनाने की आड़ में सोमवार को कुछ शक्तिमान ट्रकों ने सीमांकन क्षेत्र के बाहर से अवैध तरीके से खनिज सामग्री की निकासी का प्रयास किया। सूचना पर मौके में पहुंची वन विभाग और पुलिस ने कुछ वाहनों को पकड़ा। जिन्हें बाद में सीमांकन क्षेत्र के बाहर से अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें