फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पानी के लिए आज गरजेंगे लोहाघाट के लोग

Thu, 06 Jun 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में चंपावत संघर्ष समिति के लोग जल संस्थान के अ​धिकारी पेयजल की समस्या को लेकर चर्चा करते
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में गहराते पेयजल संकट को लेकर लोगों ने बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में बैठक की। गुस्साए लोगों ने निर्णय लिया कि पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में लोगों ने कहा कि वर्षों से नगर में पेयजल की समस्या बनी हुई है। जल संस्थान लोगों को लोहावती नदी का दूषित पानी पिला रहा है। इससे पीलिया, टायफायड और चर्म रोग हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल संस्थान की वितरण प्रणाली भी ठीक न होने के कारण लोगों के घरों में तीसरे या चौथे दिन सिर्फ 15 से 20 मिनट तक पेयजल की आपूर्ति हो रही है।
लोगों ने कहा कि पहले लोहाघाट में पानी के स्थाई समाधान के लिए शासन से सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को धरातल में लाने के लिए संघर्ष करना होगा। इसके लिए रणनीति के तहत आंदोलन करना होगा। लोगों ने कहा कि सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के धरातल पर आने से पहले वैकल्पिक व्यवस्था की मांग उठाई। इसके लिए लोहाघाट संघर्ष समिति के गठन का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

बैठक में नवीन मुरारी, गोविंद वर्मा, भैरव राय, भूपाल मेहता, मनीष जुकरिया, सतीश मुरारी, राजू गड़कोटी, दीपक नाथ आदि मौजूद रहे।


चंपावत में पानी की किल्लत से लोग परेशान
चंपावत विकास संघर्ष समिति ने जल संस्थान के अधिकारी के सामने रखी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिला मुख्यालय में बीते 15 दिनों से लोग पानी के लिए परेशान हैं। गर्मी में पानी के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। पेयजल की समस्या इतनी बढ़ गई है कि कुछ घरों में लोग मजबूर होकर एक दिन छोड़कर नहा रहे हैं। हालांकि नगर के नौ वार्डों के साथ ही आसपास के इलाकों में रोस्टर से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
बृहस्पतिवार को चंपावत संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष बसंत तड़ागी के नेतृत्व में लोगों और समिति सदस्यों ने जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बीते दो सप्ताह से नगर क्षेत्र में पेयजल किल्लत से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर क्षेत्र के लिए करोड़ों की लागत से बनी क्वैराला पंपिंग योजना में बीते कुछ दिनों से लो-वोल्टेज की समस्या चल रही है। इस कारण दो में से एक ही पंप से पानी पंप किया जा रहा है। इससे नगर क्षेत्र में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने बताया कि लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में रोस्टर के हिसाब से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। इस दौरान संघर्ष समिति के अमरनाथ वर्मा, दिनेश पांडे, गौरव पांडे, आनंद सिंह अधिकारी, भूपेंद्र महर, विकास साह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

22 घंटे होगा पानी पंप
चंपावत। जल निगम के अधिशासी अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि लो-वोल्टेज के चलते पानी पंप नहीं हो पा रहा है। अब 24 घंटे में 22 घंटे पानी पंप किया जाएगा। वर्तमान में लो-वोल्टेज की समस्या के कारण क्वैराला पंपिंग योजना के दो पंप में से एक से ही पानी पंप हो रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों पंपों के संचालन के लिए 420 वोल्ट बिजली की आपूर्ति हो रही है लेकिन पंप चलते ही वोल्ट कम हो जाती है। ऐसे में समस्या आ रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें