फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में पेयजल वितरण सही ढंग से न होने पर नाराजगी

विज्ञापन
पाटी में पिकअप के जरिए पानी लाते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
पाटी में पेयजल वितरण का कार्य सही ढंग से न होने और अवर अभियंता के क्षेत्र में न रहने का आरोप लगाते हुए लोगों ने नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली के नेतृत्व में डीएम को भेजे ज्ञापन में लोगों ने कहा कि जल संस्थान के कर्मचारियों की ओर से पाटी में पानी का वितरण सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि जल संस्थान के अभियंता पाटी से 30 किलोमीटर दूर रहते है और जो आम जनता और जनप्रतिनिधियों का फोन तक नहीं उठाते हैं। जल संस्थान के कर्मचारियों का न पानी खोलने का समय निश्चित है और न ही पिकअप से पानी बांटने का।
व्यापार मंडल अध्यक्ष पचौली ने कहा कि पाटी बाजार में अस्पताल चौराहा, ब्लॉक गेट, थाना पाटी, एसबीआई बैंक, मल्ली बाजार, न्यू कॅालोनी सहित लगभग 10 जगह पानी वितरण की व्यवस्था बनाई गई थी लेकिन एक पिकअप के दिन में दो बार आने के बाद भी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग 10 से 15 किलोमीटर दूर पिकअप में 1500 रुपये में पानी लाने को मजबूर हैं। वहां प्रधान मंजू पचौली, तेज सिंह, चतुर सिंह मौनी, प्रवीन पाटनी, मयंक गहतोड़ी, ललित पाटनी, संजय सिंह, लाल सिंह, कमलेश भट्ट, मनोज मेहता, राकेश पाटनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें