फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नानघाट और बाढ़ सुरक्षा कार्य में वन विभाग के अवरोध से लोगों में गुस्सा

Sat, 02 Feb 2019 11:47 PM IST
gangotri gangotri अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
एसडीएम अनिल गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपते शारदा चुंगी कलौनी के लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

टनकपुर (चंपावत)। शारदा स्नानघाट निर्माण और बाढ़ सुरक्षा कार्य में वन विभाग के अवरोध पर शारदा चुंगी कॉलोनी के लोगों में गुस्सा है। शनिवार को लोगों ने एसडीएम अनिल गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अवरोध दूर कर जल्द निर्माण शुरू नहीं कराए जाने पर पांच फरवरी को शारदा चुंगी में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।  

विज्ञापन


ज्ञापन में शारदा चुंगी कॉलोनी के लोगों ने कहा है कि शारदा चुंगी कॉलोनी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र है। 2013 में आई आपदा में कॉलोनी के कई मकान शारदा के कटाव की भेंट चढ़ गए थे। गत बरसात के मौसम में कुमाऊं कमिश्नर ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लोग लंबे समय से बाढ़ सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग करते आ रहे हैं। अब सिंचाई विभाग की ओर से स्नानघाट का निर्माण और बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए जेसीबी लगाकर तटबंध बनाया जा रहा है तो वन विभाग ने नदी में जेसीबी चलाने की अनुमति न होने की बात कहकर निर्माण कार्य रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में मीना सागर, राजकुमार वर्मा, अशोक कुमार, विमल कुमार, रामऔतार, आकाश सक्सेना, महिपाल, अवधेश, रजनी शर्मा आदि मौजूद थे।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें