फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राफ्टरों का उत्साहवर्धन के लिए उमड़े लोग, खूब बजाई ताली

Sun, 09 Feb 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पहली बार चंपावत जिले में नेपाल सीमा पर स्थित काली नदी में राष्ट्रीय राफ्टिंग डेमो खेल के दूसरे दिन खासी संख्या में दर्शक राफ्टरों का हौसला बढ़ाने के लिए आयोजन स्थल बूम में जुटे। शाम को पुरस्कार वितरण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मची। छोलिया दल भी दिन भर राफ्टरों का उत्साहवर्धन करता रहा।
विज्ञापन

आयोजन स्थल बूम से लेकर चरण मंदिर तक पुलिस और प्रशासन की सख्त पहरा रहा। बूम में सबसे अधिक गहमागहमी रही। एसएसबी के जवान और पुलिस के सुरक्षा में जुटे रहे। आयोजन में राफ्टरों की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की चार वोट भी तैनात थीं। तहसीलदार जगदीश गिरि, सीओ शिवराज सिंह राणा, कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा, ठूलीगाड चौकी इंचार्ज राकेश कठैत समेत कई थानों की पुलिस तैनात रही।





आरएस इंवेंट फाइनल पुरुष, महिला, मिक्स का होगा आज

राफ्टिंग डेमो प्रतियोगिता की डायरेक्टर बिलक्विस मीर ने बताया कि सोमवार को अंतिम दिन सुबह नौ बजे से आरएक्स इवेंट पुरुष, महिला, मिक्स वर्ग की प्रतियोगिता तापसी बाबा आश्रम बूम मंदिर क्षेत्र में होगी। इसके बाद इवनिंग में फाइनल पुरुष, महिला, मिक्स वर्ग की होगी। बूम में समापन पर 6:30 बजे से सात बजे तक फ्लड लाइर्टस फायर वकर्स के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें