टनकपुर(चंपावत)। काली नदी में राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत राफ्टिंग डेमो खेल के दूसरे दिन भी उत्तराखंड की महिला राफ्टरों ने मेजबान प्रदेश की झोली में रजत पदक डाला। इस इवेंट के साथ ही मिक्स डाउन रिवर और सलालम मिक्स में कर्नाटक ने कुल तीन स्वर्ण जीते। सलालम पुरुष में एसएससीबी ने स्वर्ण झटका। दूसरे दिन भी आयोजन स्थल पर लोगों ने राफ्टरों का उत्साहवर्धन करते खासी संख्या में लोग उमड़े।
रविवार को आयोजन के दूसरे दिन सुबह नौ बजे सबसे पहला इवेंट चरण मंदिर से बूम तक डाउन रीवर मिक्स रेस हुई। इसमें कनार्टक ने स्वर्ण, महाराष्ट्र ने रजत और हिमाचल प्रदेश ने कांस्य पदक जीता। रेस चरण मंदिर से सात किमी दूर बूम तक हुआ। दूसरा इवेंट पुरुष सलालम बूम मंदिर क्षेत्र में हुआ जिसमें एसएससीबी ने प्रथम, आंध्र प्रदेश द्वितीय आया। महिला सलालम में कर्नाटक ने प्रथम, उत्तराखंड द्वितीय और हरियाणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। मिक्स सलालम में कनार्टक ने प्रथम, हिमाचल ने द्वितीय, महाराष्ट्र ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में अतिथि विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, एनएचपीसी के जीएम ऋषि कुमार, डीएफओ चंपावत नवीन पंत रहे। अतिथियों ने विजेता राफ्टरों को पदक और मौली प्रदान की। निर्णायक इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा, प्रतियोगिता डायरेक्टर बिलक्विस मीर, चीफ फिनिश जज जयंकता सिंह, दिलीप, चेयरपर्सन राफ्टिंग डाॅ. पदम गुलेरिया रहे।
अंतिम दिन आरएस इंवेंट फाइनल पुरुष, महिला, मिक्स और शाम को समापन आज
टनकपुर(चंपावत)। राफ्टिंग डेमो प्रतियोगिता की डायरेक्टर बिलक्विस मीर ने बताया कि सोमवार को अंतिम दिन सुबह नौ बजे से आरएक्स इवेंट पुरुष, महिला,मिक्कका आयोजन तापसी बाबा आश्रम बूम मंदिर क्षेत्र में होगा। इसके बाद इवनिंग में फाइनल पुरुष, महिला,मिक्स होगी। इसके बाद बूम में समापन पर 6:30 बजे से 7 बजे तक फ्लड लाइर्टस फायर वर्कस के साथ होगा। संवाद