फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थपलियालखेड़ा गांव के लोग बारिश से परेशानी से झेेल रहे

Fri, 04 Aug 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
टनकपुर बैराज पार एसएसबी कैंप के पास जलभराव से गुजरते थपलियालखेड़ा के ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसात का मौसम तीन छोर से नेपाल से घिरे सीमांत थपलियाखेड़ा गांव के ग्रामीणों के लिए आफत लेकर आता है। बाजार आने के लिए ग्रामीणों को रास्ते पर कीचड़ व जल भराव से जूझना पड़ता है। इस दौरान उन्हें उफनाए बरसाती नालों को भी पार करना पड़ता है। इन दिनों बैराज पार एसएसबी कैंप के पास थपलियालखेड़ा जाने वाले मार्ग पर भारी जल भराव से ग्रामीणों को आवाजाही में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।  

शहर से करीब छह किमी. दूर पूर्वी दिशा में नेपाल सीमा पर बसे थपलियालखेड़ा गांव के लोगों को सरकार ने वोट देने का अधिकार तो दिया है, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए है। इस क्षेत्र के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। आरक्षित वन क्षेत्र होने के कारण गांव तक जाने के लिए सड़क तक नहीं है। ग्रामीण जंगल की पगडंडियों से आवाजाही करने को विवश हैं। रास्ते में पड़ने वाले बरसाती नालों के उफान पर पर होने से  उन्होंने काफी परेशानी उठानी पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों जंगल की पगडंडियों में कीचड़ के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के शिक्षक गोविंद सिंह का कहना है कि गांव के लोग सीमा पर प्रहरी की तरह बसे हैं, लेकिन सरकार परेशानी झेल रहे गांव के लोगों की सुध नहीं ले रही है। उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन के नुमाइंदों के समक्ष कई बार समस्याएं रखी गई। लेकिन आज तक इनका निस्तारण नहीं किया जा सका है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें