फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में निजी हैंडपंप लगाने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत में पानी की किल्लत कम नहीं हो रही है। लोगों को तीन दिन में बमुश्किल एक घंटे पानी मिल रहा है। लोग अब भी नौलौं और टैंकों से पानी भरने को मजबूर हैं। वहीं पानी की अपर्याप्त आपूर्ति के चलते सक्षम लोग निजी हैंडपंप लगाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

छिटपुट बारिश के बावजूद चंपावत में पेयजल किल्लत कम नहीं हुई है। खड़ी बाजार, शांत बाजार, कनलगांव, जीआईसी मुहल्ला, ब्लॉक क्षेत्र, गोरलचौड़ वार्ड सहित कई हिस्सों के लोगों को तीन दिन में एक बार भी नलों में पानी नहीं मिल पा रहा है। अधिकांश जगह पानी मिलने से लोग नौले, हैंडपंपों से पानी ढो रहे हैं। लोग जल संस्थान के टैंकर और पिकअप के जरिये पानी भरने को मजबूर हैं। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता परमानंद पुनेठा का कहना है कि पेयजल किल्लत वाली जगहों में टैंकर और पिकअप से रोजाना 25 से 30 हजार लीटर पानी दिया जा रहा है।
इधर पानी की भारी कमी के मद्देनजर नगर के आसपास कई लोग निजी हैंडपंप लगाने को मजबूर हैं। वैसे भी चंपावत नगर क्षेत्र में रोजाना 23.60 लाख लीटर पानी के सापेक्ष इस वक्त पांच लाख लीटर (21.18 प्रतिशत) से भी कम पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

नलों में गंदा पानी आने से लोग नाराज
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के मीना बाजार क्षेत्र में नलों में गंदा पानी आने से लोगों में गहरी नाराजगी है। नागरिकों ने जल संस्थान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए साफ पेयजल नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सुमित भट्ट, रेखा बोहरा, मोहन सिंह, पंकज बोहरा, दिया, महेश कुमार आदि का कहना है कि एक सप्ताह से यहां नलों में जल संस्थान की पेयजल लाइन में सीवर का गंदा पानी और कीड़े तक आ रहे हैं। इस कदर गंदगी से ये पानी उपयोग लायक नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि जल संस्थान ने घरों की पेयजल लाइनों को नालियों के बीच से डाला है। ऐसे में लाइनों में लीकेज होने से नालियों का गंदा पानी पाइपों के जरिये नलों तक पहुंच रहा है। कई बार जल संस्थान को जानकारी दिए जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। नाराज लोगों ने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि एक व्यक्ति ने फोन से नल में गंदा पानी आने की शिकायत की है। हो सकता है कि उनकी लाइन नाली से आने के कारण कहीं क्षतिग्रस्त हुई हो। इस कारण गंदा पानी आ रहा हो। इलाके की पेयजल लाइन की जांच कर साफ पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें