फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला खोदने से नागरिकों को आवागमन में दिक्कतें  

Wed, 09 Jan 2019 10:59 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
टनकपुर में समस्या सुनते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेलवे की ओर से ज्ञानखेड़ा वार्ड संख्या ग्यारह किनारे नाला खोदने से नागरिकों में रोष है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञानखेड़ा वार्ड संख्या 11 के पूर्वी छोर पर रेलवे की ओर से नाला खोदे जाने से वार्ड वासियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने टनकपुर पहुंचे डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


डीएम ने तहसीलदार को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में चंद्रकला, परमिला गौड़, रामपाल शुक्ल, बुद्दीराम, उर्मिला देवी, पंकज कुमार, राम कुमार आदि शामिल थे। उधर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ सदस्यों ने कहा कि बाह्य स्त्रोतों से नगरपालिका में रखे गए 24 पर्यावरण मित्रों (16 पर्यावरण मित्र और 8 बहुउद्देशीय कर्मियों) को चार मई 2018 को हटा दिया गया।

उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर उन्हें काम पर वापस लेने, रिक्त पड़े सफाई कर्मियों की जगह स्वच्छता समितियों के सफाई कर्मियों को नियमित करने की मांग की है। वहां संघ जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, शाखाध्यक्ष विशाल बाबू, उपाध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि, चंदन वाल्मीकि, प्रमोद, सूरज, सुरेश आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें