फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमोड़ी और चल्थी के बीच बारहमासी सड़क पर गिरा मलबा

Sun, 13 Jan 2019 10:52 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत के अमोड़ी में बारहमासी सड़क में मलबा आने से लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टनकपुर से चंपावत में इन दिनों बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क कटिंग के कारण पहाड़ियां कमजोर हो गई हैं। पहाड़ियां अचानक ही दरक रही हैं, जिससे घंटों जाम लग रहा है। रविवार को अमोड़ी और चल्थी के बीच में तीन बजे पहाड़ी से अचानक भारी मलबा गिर गया, जिससे दो घंटे से अधिक जाम लग गया। पहाड़ी से मलबा लगातार गिर रहा था।

विज्ञापन


वहां पर न तो एनएच का कोई अधिकारी मौजूद था न ही निर्माण कार्य कराने वाली कंपनी का कोई कर्मचारी। ऐसे में वाहन चालकों ने यात्रियों की जान जोखिम में डालकर वाहनों को निकाला। एनएच और निर्माण कार्य कराने वाली कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वाहनों को बिलकुल भी रोकने का प्रयास नहीं किया। पहाड़ी से मलबा गिरने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

एनएच विभाग के एई एनसी पांडेय ने बताया कि तीन बजे अमोड़ी और चल्थी के बीच में भूस्खलन होने की सूचना मिली थी। लगभग डेढ़ घंटे में सड़क को खोल कर यातायात सुचारू कर लिया गया था। सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। वाहनों को धीरे चलाने और भूस्खलन होने पर वाहनों को राकने के लिए जगह-जगह पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं। 
विज्ञापन

 
अमरूबैंड के पास रोडवेज बस हुई खराब, यात्री परेशान
चंपावत। लोहाघाट से टनकपुर जा रही रोडवेज बस रविवार को अमरूबैंड के पास खराब हो गई। इसके चलते टनकपुर दिल्ली जाने वाले को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस खराब होने के बाद यात्री टैक्सी और कैंटर के सहारे टनकपुर पहुंच गए। रोडवेज बसों का जगह-जगह खड़ा होने का सिलसिला जारी है।

एक सप्ताह पूर्व बनलेख के पास लोहाघाट डिपो की बस भी खराब हो गई। इसके बाद बस में यात्रा कर सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया। एक साप्तह पहले लोहाघाट से हल्द्वानी जा रही रोडवेज की बस भी बनलेख के पास खराब हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें