फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: राहत के साथ आफत भी लेकर आई बारिश

Sun, 15 Jun 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बारिश से रविवार सुबह बाटनागाड़ उफना गया। पानी के साथ मलबा आने से पूर्णागिर मार्ग एक घंटे बंद रहा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। फंसे रहे। लोनिवि की जेसीबी ने कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाया और यातायात को सुचारु किया। लोनिवि ने अब बरसात भर के लिए एक जेसीबी को बाटनागाड़ में तैनात कर दिया है। इधर टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर चल्थी पुल के पास सड़क का एक हिस्सा भी धंस गया।
विज्ञापन

मानसून सत्र में हर बार पहाड़ और क्षेत्र में बारिश होते ही पूर्णागिरि मार्ग में किरौड़ा नाला और बाटनागाड़ के उफनाते ही यातायात बंद होता है। इस बार मानसून के जल्द क्षेत्र में पहुंचने की उम्मीद है लेकिन प्री मानसूनी बरसात की पहली तेज बारिश पहाड़ में होते ही रविवार सुबह पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ उफान पर आ गया।
सुबह करीब 8:30 बजे पानी के साथ मलबा आते ही मार्ग बंद हो गया। इससे पूर्णागिरि मार्ग पर दोनों ओर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार लग गई। पैदल श्रद्धालुओं के जत्थे भी फंस गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही लोनिवि एई लक्ष्मण सिंह सामंत के नेतृत्व में कर्मियों ने जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य शुरु किया। करीब 9:30 बजे मलबा हटाकर यातायात को सुचारु किया जा सका।
एई सामंत ने बताया कि जेसीबी को बाटनागाड़ में तैनात कर दिया है। मलबा आने पर त्वरित कार्रवाई कर मलबा हटाया जाएगा। इधर, पहाड़ में बारिश का क्रम तेज होने की संभावना बनी हुई है। प्रशासन की ओर मार्ग पर यातायात को लेकर अलर्ट शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें