फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मुआवजा नहीं चाहिए बाढ़ सुरक्षा दीवार बना दो

Sun, 21 Jul 2024 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हुड्डी नदी के उफान पर आने से प्रभावित तल्ली छीनी के 17 परिवारों के सदस्य बोले-हुडडी नदी हर बार बरसात में कहर बरपाती है। माह भर में दूसरी बार उनकी समस्या हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से एक सूत्री मांग हुडडी नदी से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की है। उन्होंने कहा कि उनको मुआवजा नहीं चाहिए। सुरक्षा दीवार जरूरी है। करीब 74 सदस्यों में बच्चों ने भी काफी संख्या में कैंप में शरण ली।
विज्ञापन

आपदा प्रभावित भुवन कोहली ने बताया कि रात तीन बजे से ही बरसात होने लगी। इसके बाद घरों में पानी आने लगा। बमुश्किल उन्होंने बच्चों को बाहर सुरक्षित निकाला। उनकी तो झोपड़ी भी बह गई है। कैंप में रामलीली, मीना देवी, मंजू देवी, बसंती देवी, प्रकाश राम, राजू राम, शकुंतला देवी, अर्जुन राम, रेखा आर्या, कमला देवी, सुनीता देवी, पूरन राम, भुवन कोहलीे, गीता देवी समेत कुल 17 परिवारों के 74 लोगों के शरण ली। प्रभावित परिवारों ने देर शाम को बताया कि अभी भी बरसात के अलर्ट को देखते हुए खतरा बना हुआ है, वह कैंप में ही रहेंगे। तहसीलदार प्रभारी तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा ने बताया कि बोरा गोठ, नायकगोठ, घसियारामंडी आदि क्षेत्र के प्रभावित परिवारों की रिपोर्ट आनी शेष है।

करीब 450 से अधिक परिवार आपदा से प्रभावित हुए है। प्रभावितों के लिए 1400 खाने के पैकेट बनाकर दिए जा रहे हैं। तल्ली छीनीगोठ के 17 परिवारों को राहत केंद्र में भोजन आदि की व्यवस्था की गई है- आकाश जोशी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें