फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बीएसएनएल की इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप

Fri, 24 Jan 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। ठुलीगाड़ के पास ओएफसी लाइन क्षतिग्रस्त हाेने से झूलाघाट की संचार सेवा ठप हो गई। इसका असर इंटरनेट सेवाओं पर भी पड़ा। इसके चलते कई सरकारी संस्थानों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को झूलाघाट की ओएफसी लाइन ठुलीगाड़ के पास क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह 11 बजे से बीएसएनएल कनेक्टिविटी के अवरूद्ध होने से सभी सरकारी संस्थानों में काम-काज बंद रहे। बैंक, पोस्ट ऑफिस सहित अन्य संस्थानों में आए ग्राहकों को बिना कार्य किए घर वापस लौटना पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। क्षेत्र के लोग बीएसएनएल की इंटरनेट कनेक्टिविटी कर अपना कार्य कर पाते हैं। आए दिन संचार सेवाओं के खराब होने के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशान होना पड़ता है। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। दूरसंचार विभाग के एसडी ई. मोहम्मद खालिद ने बताया कि ठुलीगाड़ क्षेत्र में ओएफसी लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण इंटरनेट सेवा बाधित है। विभाग की ओर से कर्मचारी को भेजा गया है। जल्द ही इंटरनेट कनेक्टिविटी सुचारु कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें