फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जीआईसी तिराहे से टीआरसी तक वाहन चलाना नहीं आसान

Thu, 15 May 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के जीआईसी से टीआरसी तक सड़क पर वाहन चलाना लोगों के लिए आसान नहीं है। गड्ढों को पाटने का काम एनएच ने अभी तक नहीं किया है, इससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां से हर रोज सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक समस्या टीआरसी के पास है। यहां पर बने गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आए दिन दोपहिया वाहन सवार और वाहन चालक इनकी चपेट में आकर बाल-बाल बच चुके हैं। यह सड़क नागनाथ और बालेश्वर वार्ड से जुड़ी है। हर रोज इन वार्डों के सैकड़ों लोग बदहाल और गड्ढों वाले एनएच तक सड़क पर धक्के खा रहे हैं।
यहां पर वाहन चालक अक्सर गड्ढों से बचकर चलते हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भरा रहता है। लोगों को कहना है कि यहां पर पेयजल लाइन है। इससे लगातार पानी आता रहता है। पूर्व में यहां पर गड्ढा पाटने के लिए पर टाइल रातों रात लगा दी, लेकिन अब हाल बेहाल हैं। गड्ढे बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें