फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के पेयजल स्रोतों का 25 प्रतिशत पानी कम हुआ

विज्ञापन
टनकपुर के मां पूर्णागिरि मेले मे जल संस्थान के पेयजल पिकअप टैंकर के पानी से प्यास बुझाते श्रद्ध
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में भीषण गर्मी के बीच पेयजल स्रोतों का करीब 25 प्रतिशत पानी कम हो गया है। विभाग की ओर से पिकअप और टैंकर से आवश्यकता पड़ने पर आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

होली के तत्काल बाद 15 मार्च से आरंभ मेले में पहले पखवाड़े में एक ही दिन में हजारों श्रद्धालु उमड़े। तब पेयजल स्रोतों का पानी अधिक होने और टैंकरों से सप्लाई होने से अधिक किल्लत नहीं हुई। मई के पहले पखवाड़े में भीषण गर्मी से जल स्रोतों का पानी कम होने लगा है। धाम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए तैनात विभागीय जेई विपिन कालोनी ने बताया कि धाम क्षेत्र में तीन पेयजल योजना ठूलीगाड़, कैलालीगूठ, पूर्णागिरि पेयजल योजना से कुल 0.67 एमएलडी पानी मिलता है। आवश्यकता 2.04 एमएलडी की है। एक पिकअप, टैंकर से पानी की निरंतर आपूर्ति की जा रही है।
क्षेत्र में 17 प्याऊ और 44 पेयजल स्टैंड, तीन वाटर कूलर, 267 पानी के कनेक्शन हैं। जबकि 35 से अधिक हैंडपंप हैं। निगाड़ी गाड़ से धर्मशाला और दुकानदारों के निजी पानी की लाइनें भी हैं। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों का पानी कम होने पर कनेक्शनों में वर्तमान में सुबह शाम एक घंटे पानी दिया जा रहा है। पानी और अधिक कम होने और भीड़ बढ़ने पर पिकअप और टैंकरों से अधिक पानी की आवश्यकता पड़ेगी। इसके लिए विभाग की पूरी तैयारी है। बहरहाल, भीषण गर्मी का असर पेयजल स्रोतों पर पड़ने लगा है। बरसात होने पर ही जल स्तर ठीक हो सकेगा।
विज्ञापन

पेयजल स्रोतों का पानी कुछ कम हुआ है। आवश्यकता के अनुसार पिकअप टैंकरों से आपूर्ति की व्यवस्था है। मेले में पर्याप्त पानी की व्यवस्था की गई है।- बीएस क्वार्बी, सहायक अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें