फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मंच के 50 परिवार पानी के लिए परेशान

Mon, 12 May 2025 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच/चंपावत। सीमांत तल्लादेश के मंच क्षेत्र में एक माह से पानी के संकट से लोग परेशान हैं। दो हैंडपंप के भरोसे इंसानों और मवेशियों का काम चल रहा है। बच्चे दिन भर पानी ढोने में लगे रहते हैं। हालांकि जल संस्थान पिकअप से भी पानी बांट रहा है।
विज्ञापन

मंच में 52 से ज्यादा परिवार रह रहे हैं, जो पूरी तरह हैंडपंपों पर निर्भर हैं। जल संस्थान मंच में रोस्टर के हिसाब से पानी बांट रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश महर ने बताया कि तीन पिकअप से पानी की आपूर्ति की जा रही है जो पर्याप्त नहीं है। उन्होंने जल संस्थान से पंपिंग और स्रोत की लाइन की मरम्मत कराने की मांग की है। जल संस्थान के जेई हेमंत फुलारा ने बताया कि लाइन को ठीक करने कार्य किया जा रहा है। जल्द ही पानी की सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। संवाद
एक माह से पानी की दिक्कत हो रही है। जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल रहा है। लोगों का 100 लीटर पानी से कुछ नहीं होता है। विभाग को जल्द स्रोत से आ रही लाइन को ठीक करना चाहिए। - दीपक सिंह, स्थानीय
विज्ञापन



दीपक सिंह, स्थानीय।

स्कूल की पढ़ाई भी मुश्किल हो रही है। हर रोज सुबह बर्तन लेकर स्कूल जाने से पहले पानी लेकर आना पड़ता है। मंच में बनी 80 लाख से अधिक की लागत से पंपिंग योजना सिर्फ दावों में ही दिख रही है। - ऋतिक महर, छात्र
विज्ञापन

ऋतिक महर, छात्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें