फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: निशुल्क शिविरों में उमड़ रही रोगियों की भीड़

विज्ञापन
अद्वैत आश्रम मायावती की ओर से आयोजित ​शिविर में उपचार करते चिकित्सक। स्रोत: आश्रम
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में चल रहे निशुल्क चर्म रोग और बाल रोग चिकित्सा शिविर में रोगियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शिविर में कई स्थानों से आकर मरीज अपना इलाज करा रहे हैं। मायावती अस्पताल के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद ने बताया कि शिविर 14 मई तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर में नागपुर गोंदिया से आए विख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. उदय चौरसिया त्वचा संबंधी रोगों और नागपुर से ही आए डॉ. अंशुमान चौहान बच्चों का उपचार कर रहे हैं। लखनऊ से आए सर्जन डॉ. नीरज द्विवेदी और पुडुचेरी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीएस दुबे रोगियों का उपचार कर रहे हैं। आयोजन में अस्पताल के केशव पुनेठा, सतीश पुनेठा, दिनेश जोशी, पंकज चौड़ाकोटी, मनोज पुनेठा, अनिल पुनेठा और मोनिका बिष्ट सहयोग कर रहे हैं।
स्वामी एकदेवानंद ने बताया कि रविवार को प्राथमिक विद्यालय किमतोली और राजीव नवोदय विद्यालय, लोहाघाट में भी निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों बच्चों ने लाभ उठाया। आश्रम के स्वयंसेवक त्रिभुवन उपाध्याय, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगदीश बोरा और किमतोली के स्वयंसेवक महेश अधिकारी ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें