फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर डिपो की बस खराब, चंपावत में लगा जाम

Mon, 31 Mar 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय मोटर स्टेशन में बीच सड़क पर टनकपुर डिपो की रोडवेज बस खराब होने के कारण नगर में यातायात ठप हो गया। इससे लंबा जाम लग गया। किसी तरह चालक ने बस को ठीक किया।
विज्ञापन

सोमवार को टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही बस यूके 07 पीए 4310 जिला मुख्यालय पहुंचकर बीच सड़क पर खराब हो गई। इस दौरान करीब 15 मिनट तक यातायात भी बाधित हो गया। टनकपुर से 24 से अधिक युवा पिथौरागढ़ के धारचूला में होने वाली पोर्टर भर्ती के लिए जा रहे थे। परिचालक शिवम ने बताया कि बस में 45 यात्री सवार थे। इनमें से अधिकतर युवा यात्री धारचूला में चल रही पोर्टर भर्ती में शामिल होने जा रहे थे।
रोडवेज डिपो की खस्ताहाल हो चुकी बसें आए दिन रास्ते में खराब हो रही हैं। पिछले तीन दिन में रोडवेज डिपो की कुल चार बसें चलते-चलते बीच सड़क में तकनीकी खराबी के चलते खड़ी हो चुकी हैं। टनकपुर के आरएम आलोक कुमार बनवाल ने बताया कि चंपावत में खराब हुई बस की जानकारी नहीं है। वर्कशॉप से जांच करने के बाद ही बसों को भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें