बनबसा (चंपावत)।लाटाखल्ला के ग्रामीण संपर्क सुविधा से वंचित हैं। आजादी के बाद से अब तक संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है। बरसात में मार्ग पर कीचड़ और जलभराव से ग्रामीणों का आवागमन करना दूभर होता है। जंगल के निकट होने से इस सड़क को बनाया जाना जरूरी है।
नेपाल सीमा स्थित क्षेत्र का दूरस्थ लाटाखल्ला गांव के लोग आजादी के बाद से ही सड़क नहीं बनने से परेशान हैं। ग्रामीण शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने भी उनकी नहीं सुध नहीं ली। अब तो ग्रामीण हताश हो सड़क नहीं तो वोट नहीं की आवाज बुलंद करने लगे हैं। प्रधान विनीता राणा, उपप्रधान भरत प्रसाद आदि ने इस सड़क संबंध में गुहार लगाई, लेकिन कोई सार्थक हल नही निकल पाया। मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार ने बताया कि सड़क निर्माण को शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। संवाद
10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।