लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। अराजकतत्वों ने झूमाधुरी के जंगल में आग लगा दी। बृहस्पतिवार रात को लोहाघाट रेंज के झूमाधुरी के जंगल में भीषण आग लग गई। जंगल में आग लगने से वन संपदा और वन्य जीवों को काफी नुकसान पहुंचा है। रात को अराजक तत्वों ने ठुलखोली नामक स्थान पर चीड़ के जंगल में आग लगा दी। इसके बाद आग हवाओं के साथ तेजी से जंगल में फैल गई। आग लगने से देर रात तक जंगल धधकता रहा।
रामकुमार। - फोटो : रामकुमार। संवाद