फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एक सहायक अध्यापिका की सेवा समाप्त, दूसरी को कारण बताओ नोटिस

Tue, 08 Oct 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा सेवा में लापरवाही बरतने पर दो शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग ने औपबंधिक सहायक अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरम मनोरमा सामंत को अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहना पाया गया है। उनका कार्य व्यवहार असंतोषजनक पाया गया है। इस वजह से उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसके अलावा राप्रावि लेटी की सहायक अध्यापिका से 15 दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

राप्रावि हरम की औपबंधिक सहायक अध्यापिका मनोरमा अपने कार्यक्षेत्र से लंबे समय से अनुपस्थित चल रहीं थीं। उनका व्यवहार भी ठीक नहीं था। इसकी शिकायत लगातार अभिभावक विभाग से कर रहे थे। जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) पीएस जंगपांगी ने सात अक्तूबर को आदेश जारी किए हैं। राप्रावि लेटी की सहायक अध्यापिका सचिता लेटी को नौ अगस्त 2018 से अनुपस्थित रहने की वजह से 15 दिन के अंदर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) पीएस जंगपांगी ने बताया कि एक सहायक अध्यापिका की सेवा समाप्त कर दी है जबकि दूसरी को नोटिस प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें