फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ऑलवेदर सड़क बंद होने से अमोड़ी क्षेत्र में गैस की किल्लत

Fri, 27 Sep 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले के अमोड़ी क्षेत्र में ऑलवेदर सड़क बंद होने से गैस की किल्लत हो गई है। गैस आपूर्ति न होने से क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द से जल्द गैस आपूर्ति करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 29 किमी दूर अमोड़ी बाजार क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए ऑलवेदर सड़क बंद होने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द से जल्द गैस की आपूर्ति करने की मांग उठाई है। व्यापारियों ने कहा कि हर महीने 22 तारीख को क्षेत्र में चंपावत से गैस का वाहन आता था लेकिन इस बार सड़क बंद होने के कारण गैस आपूर्ति नहीं हो पाई है। क्षेत्र के लोग लकड़ी से खाना बनाने के लिए मजबूर हैं। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द अमोड़ी क्षेत्र में टनकपुर से गैस सप्लाई करने की मांग उठाई है। गैस प्रबंधक प्रकाश चंद्र मुरारी ने बताया कि जब तक सड़क बंद नहीं होती है, तब तक टनकपुर से अमोड़ी क्षेत्र में आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें