फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शिमला मिर्च 60 से 100 रुपये प्रति किलो पहुंची

Fri, 27 Sep 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में 12 और 13 सितंबर की मूसलाधार बारिश से एनएच पर स्वाला में मलबा आने से मार्ग दो सप्ताह से बंद है। इसका असर सब्जियों में पड़ा है। सब्जियां दिन पर दिन महंगी होती जा रही हैं।
विज्ञापन

माल भाडा 20 प्रतिशत बढ़ गया है। इससे लोगों का रसोई का बजट बिगड़ गया है। शिमला मिर्च 60 से 100 रुपये मिल रही है। स्वाला डेंजर जोन में बीते दो सप्ताह से एनएच बंद है। नगर में सब्जी के वाहन बाया लोहाघाट से लंबी दूरी तय कर पहुंच रहे हैं। महिलाएं सोच समझकर खरीदारी कर रही हैं। दो दिन पहले सब्जियों के दाम कम थे, लेकिन जिले में लगातार बारिश होने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। स्थानीय सब्जियां लोगों को कुछ राहत दे रही हैं। नगर में कई व्यापारियों के पास बेचने के लिए सब्जी खत्म हो चुकी है। इससे ग्राहक सहित व्यापारी दोनों परेशान हैं।
कोट
एनएच स्वाला में लगातार दो सप्ताह से बंद होने से सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सब्जियां सोच समझकर खरीदनी पड़ रही है। महंगी सब्जी के कारण घर के बजट पर असर पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

-लीलावती भट्ट, गृहिणी।
कोट
आलवेदर सड़क स्वाला में दो सप्ताह से बंद है। लोहाघाट होते हुए सब्जी मंगाई जा रही है। किराया बढ़ ने नगर में सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। अब लोग सोच समझ कर खरीदारी कर रहे हैं। - पंकज कलखुड़िया, सब्जी व्यापारी।
विज्ञापन


सब्जियों के दो सप्ताह पहले और वर्तमान के दाम के
सब्जी - पहले के दाम - वर्तमान दाम
आलू - 30 - 35
प्याज - 60 - 80
टमाटर - 60 - 80
भिंडी - 40 - 60
तोरई - 40 - 60
शिमला मिर्च - 60 - 100

-
27सीपीटी04पी- चंपावत नगर में सब्जी की दुकान से खरीदारी करती महिलाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें