फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पेयजल समस्या पर मल्लाढेक की महिलाओं ने की नारेबाजी

Mon, 22 Jul 2024 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पेयजल समस्या का सामना कर रहीं बिशंग के मल्लाढेक की महिलाओं का सब्र का बांध टूट गया। लंबे समय से पेयजल समस्या का समाधान न होने पर महिलाओं ने तहसील में पहुंचकर नारेबाजी की। तीन दिन के भीतर पेयजल समस्या का समाधान न करने पर जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को मनीषा ढेक, माधुरी देवी, ममता, बबीता ढेक के नेतृत्व में गांव की महिलाओं ने पेयजल समस्या के समाधान की मांग के लिए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि करीब चार माह से उनके नलों में पानी नहीं आया है। पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने की जल संस्थान के अधिकारियों से मांग की जा चुकी है लेकिन विभाग रुचि नहीं ले रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि जल संस्थान और जल निगम की लचर कार्य प्रणाली के चलते उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मीना ढेक, बबीता देव, निमज्ला ढेक, विमला ढेक, केशवी देवी, मंजू ढेक, ज्योति ढेक, कविता ढेक, गिरीश ढेक, सचिन जोशी, पंकज सिंह शामिल रहे। इधर, जल निगम के कनिष्ठ अभियंता ललित भट्ट ने बताया पेयजल समस्या के समाधान को लेकर मल्ला ढेक गांव में बैठक की जाएगी। जल्द पेयजल समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें