फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कोट अमोडी के इजरा तोक में भूस्खलन से चार आवासीय मकानों को खतरा

Sat, 20 Jul 2024 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के कोट अमोड़ी ग्राम पंचायत के इजरा गांव में लगातार हो रहे भूस्खलन से चार आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। मकानों में निवास करने वाले लोगों की रात की नीदें खराब हो गई हैं। मकान के अंदर दरारें आ गई हैं। इससे खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान लालमणि भट्ट ने बताया कि भूस्खलन से कोट अमोड़ी ग्राम पंचायत के इजरा में हेतराम भट्ट, हरिश्चंद्र भट्ट, दिनेश भट्ट, बलदेव भट्ट के आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए हैं। परिवार के लोग डर के साये में जी रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द सुरक्षा व्यवस्था, बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा देने और पीड़ित परिवारों के विस्थापन की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष भी जिला प्रशासन को इस संबंध में कई बार लिखित रूप से अवगत कराया गया था लेकिन इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। किसी भी समय चारों आवास मलबे के ढेर में तब्दील हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें