फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डिग्री कॉलेज मार्ग पर लगे जाम से दिक्कतें

Mon, 28 Apr 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। जाम लगने का मुख्य कारण सड़क किनारे आड़े तिरछे वाहन होते हैं, लेकिन लेकिन इन पर कोई कार्रवाई न होने से यह समस्या बार बार पैदा हो रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के डिग्री कॉलेज मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जाम लगने से दोपहिया, चारपहिया वाहनों सहित स्कूली वाहन फंस गए। लोग अपने दोपहिया, चारपहिया वाहनों को डिग्री कॉलेज मार्ग पर सड़क किनारे मनमाने तरीके से घंटों खड़ा कर देते हैं। इस मार्ग की सड़क संकरी होने से वाहनों को पास लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क किनारे वाहन खड़ा होने से पास देने के लिए कई दूर वाहनों को बैक होकर जाना पड़ रहा है। डिग्री कॉलेज रोड में जाम की समस्या आए दिन की है। जाम में फंसने से कई बार स्कूली बच्चों, सरकारी कर्मचारियों को समय से अपने स्थानों में पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने सड़क किनारे किसी भी वाहन को पार्क न करने देने, वाहनों को नगर में बनाए गए पार्किंग स्थलों में ही भेजने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें