फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना से गांवों के लिए नई सड़कों का करें निर्माण : डीएम

Mon, 28 Apr 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना 2025-26 की संरचना की तैयारी को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम नवनीत पांडेय की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। डीएम ने पिछली जिला योजना की समीक्षा कर कहा कि वित्तीय वर्ष 2025- 26 की जिला योजना के तहत निर्मित योजनाओं के लिए धनराशि का प्रावधान करते समय जरूरत को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाएं। कहा कि जिला योजना में स्थानीय स्तर पर किए जा रहे नवाचार कार्यक्रमों को लेना आवश्यक है। डीएम ने लोनिवि को निर्देश दिए कि जिन ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क नहीं पहुंची है, वहां जिला योजना के तहत नई सड़कें बनाने पर कार्य करें।
नई सड़कों के प्रस्ताव तैयार करें। कहा कि 2025 उत्तराखंड का रजत जयंती वर्ष है। इसमें हर गांव को सड़क मार्ग से जोड़ा जाए। डीएम ने पेयजल विभाग को निर्देश दिए कि जिले में जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या है वहां जल संस्थान नए हैंडपंप लगाए। उन्होंने पेयजल और जल संस्थान को निर्देश दिए कि जिला योजना के तहत नवीन और औचित्य पूर्ण प्रस्ताव लाएं। कहा कि पुराने हैंडपंपों को सोलर हैंड पंप में परिवर्तित करने के प्रस्ताव तैयार कर जिला योजना में शामिल करें।
विज्ञापन

डीएम ने सभी विभागों को जिला योजना की गाइडलाइन के अनुरूप ही कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि नई नहरों के प्रस्ताव तैयार करें। पुनर्निर्माण के कार्य, बाढ़ सुरक्षा के कार्य, नगरों की मरम्मत और सुधारीकरण आदि के कार्य आपदा मद से कराए जाए। उन्होंने कहा पारंपरिक कृषि के लिए काश्तकार के अनुरूप ही नहर बनाई जाए।
विज्ञापन

बदहाल स्कूलों की सूची उपलब्ध कराएं
चंपावत। डीएम ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिले के ध्वस्तीकरण वाले स्कूल, लघु मरम्मत और वृहद मरम्मत, पूर्ण ठीक स्कूलों की स्थिति की सूची उपलब्ध कराए। वृहद मरम्मत वाले विद्यालयों के कार्य राज्य सेक्टर से कराएं जाएं। केवल कक्षा कक्ष निर्माण कार्यों पर जोर न देते हुए पूर्व में निर्मित कक्षा कक्षों को बेहतर बनाएं। पिछले लंबित प्रोजेक्ट्स को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें। इस दौरान सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम जयवर्धन शर्मा, सीएमओ डॉ. देवेश चौहान, लोनिवि अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया, अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्त कीर्ति तिवारी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बिलाल युनुस, जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह जनपंगी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम वीके पाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई और लघु सिंचाई सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें