फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सभासदों ने एक बार फिर 19 जून तक का अल्टीमेटम दिया

Mon, 16 Jun 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर पालिका के नाराज सभासदों ने 12 सूत्री मांगों के निदान के लिए ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी से वार्ता की। वार्ता के बाद आंदोलन तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया। उन्होंने तीन दिन में समस्या का समाधान न होने पर 19 जून को सुबह 11 बजे के बाद कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीते दिनों सभासदों ने पालिकाध्यक्ष और ईओ को ज्ञापन भेजकर 12 सूत्री मांगों का निदान न होने पर 16 जून से आंदोलन की चेतावनी दी थी। मांगों में गृहकर नामांतरण अतिशीघ्र कराने, स्ट्रीट लाइट, ठेकेदारों का लाइसेंस नवीनीकरण, ठेकेदारों के लंबित भुगतान आदि की मांगें उठाईं थीं। सोमवार को सभासदों ने पालिका कार्यालय पहुंचकर बैठक की और तीन दिन के लिए आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
कहा कि दो दिन कार्यालय की छुट्टी थी। सोमवार को पालिकाध्यक्ष भी किसी पारिवारिक कारण से बाहर गए थे। ऐसे में ईओ ने उनसे वार्ता की। इस दौरान सभासद चर्चित शर्मा, दिनेश कुमार, दिलदार अली, सबिता बिष्ट, वर्षा शर्मा, बबीता वर्मा, आशा भट्ट, वकील अहमद, हसीब अहमद, शैलेंद्र सिंह, सब्या वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें