फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खच्चर पड़ाव ट्यूबवेल से मात्र 1200 एलपीएल पानी हो रहा उपलब्ध

Sat, 14 Jun 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जल संस्थान ने खच्चर पड़ाव स्थित ट्यूबवेल के बोरिंग पाइप के फटने से पेयजल किल्लत के मामले में अस्थायी मरम्मत करा दी है। इससे 1600 एलपीएम के बजाय 1200 एलपीएम पानी उपलब्ध हो रहा है। पेयजल किल्लत की शिकायत के बाद टैंकर भेजकर आपूर्ति की गई।
विज्ञापन

अप्रैल माह में करीब 40 वर्ष पुराना खच्चर पड़ाव स्थित टयूबवेल जवाब दे गया था। इससे कुछ दिन तक वार्ड संख्या 2,3,4,7 में पानी की किल्लत हो गई। जल संस्थान के सहायक अभियंता बीएस कुवार्बी ने बताया कि ट्यूबवेल के बोर का पाइप फटने से रेत आ रहा था। विभाग की ओर 1600 एलपीएम क्षमता के टयूबवेल की अस्थायी मरम्मत कर 1200 एलपीएम पानी की व्यवस्था की है। बताया कि जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या की शिकायत आ रही है, वहां टैंकर से पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। नगर में गर्मी के मौसम में 2.20 एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है। विभाग 1.67 एमएलडी उपलब्ध करा पा रहा है। अब खच्चर पड़ाव में 100 मीटर गहरा, 1600 एलपीएम क्षमता के ट्यूबवेल का प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेज दिया है। अस्थायी मरम्मत के भरोसे पेयजल व्यवस्था चल रही है जल्द प्रस्ताव स्वीकृत होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें